रखने वाली हैं हरतालिका तीज का व्रत? जानिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

रखने वाली हैं हरतालिका तीज का व्रत? जानिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

नई दिल्ली। हरतालिका तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। ये व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए भी इस दिन व्रत रखती हैं। इस साल हरतालिका तीज 18 सितंबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से वह प्रसन्न होकर सुहागिनों को सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद देते हैं।

rajeshswari

18 सितंबर को मनाई जाएगी हरतालिका तीज
हरतालिका तीज पर इन चीजों के सेवन से बचें

हेल्दी चीजों का ही सेवन करें
हरतालिका तीज के दिन कुछ महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं तो कुछ फलाहार व्रत करती हैं। ऐसे में महिलाओं को ये जान लेना चाहिए कि वह इस व्रत से पहले, बाद में और व्रत के दौरान किन चीजों का सेवन कर सकती हैं। अगर व्रत के दौरान महिलाएं सही चीजों का सेवन करेंगी तो वह दिनभर एनर्जी से भरी रहेंगी और उन्हें कमजोरी महसूस नहीं होगी। आइए जानते हैं कि हरतालिका तीज के व्रत में महिलाएं क्या खा सकती हैं और क्या नहीं।

हरतालिका तीज व्रत में खाएं ये चीजें
हरतालिका तीज व्रत को खोलते समय या फिर सरगी के दौरान महिलाएं दही का सेवन कर सकती हैं।
इस व्रत में आप पपीता, सेब, अनार,अमरूद या फिर केले आदि का सेवन जरूर करें। इससे आपको ताकत मिलेगी।
आप इस व्रत में नारियल पानी, नींबू पानी,मौसमी का जूस,अनार का जूस आदि जैसे तरल पदार्थों का सेवन कर सकती हैं।
व्रत में आप बादाम,अखरोट, पिस्ता, काजू और किशमिश जैसे ड्राइफ्रूट्स का भी सेवन कर सकती हैं।
आप दूध पी सकती हैं।
व्रत में एनर्जी कम होने पर आप मखाने का सकती हैं।
इसके अलावा आप लौकी के हलवे का भी सेवन कर सकती हैं।
हरतालिका तीज व्रत में न खाएं

इसे भी पढ़े   प्रॉपर्टी मार्केट में बूम! Delhi-NCR में सबसे ज्यादा बढ़े घरों के दाम

व्रत के दौरान या व्रत पारण के समय तली भुनी या फिर ऑयली चीजें न खाएं। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।
आलू का सेवन करने से बचें।
कुट्टू और सिंघाड़े का आटा ना खाएं, क्योंकि इससे आपके पेट में गैस बन सकती है।
व्रत पारण के समय खट्टे फल और मैदे से बनी चीजें न खाएं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *