‘सेना का अधिकारी हूं,किराए पर आपका मकान चाहिए’,महिला को झांसे में लेकर अकाउंट…

‘सेना का अधिकारी हूं,किराए पर आपका मकान चाहिए’,महिला को झांसे में लेकर अकाउंट…

राजस्थान। राजस्थान के भरतपुर जिले के मेवात क्षेत्र में दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीकरी थाना क्षेत्र के गांव डभावली निवासी जाहिद को गिफ्तार किया है। आरोपी जाहिद ने अपने आप को आर्मी का अधिकारी का बताते हुए एक महिला से उसके मकान में किराये पर रहने और अपने परिवार को वहां शिफ्ट करने के नाम पर ट्रांजैक्शन के जरिए 2,84,340 रुपए ठग लिए।

rajeshswari

बताया गया है कि दिल्ली की चाणक्यपुरी निवासी महिला अंजलि भावरा ने दिल्ली साइबर क्राइम में 6 जुलाई को मामला दर्ज कराया है कि अभिषेक नाम के व्यक्ति ने फोन कर अपने आप को जम्मू कश्मीर में तैनात सेना का अधिकारी बताया और उसने महिला को कहा कि मुझे अपना परिवार जम्मू कश्मीर से चंडीगढ़ में शिफ्ट करना है मुझे चंडीगढ़ में किराये पर मकान की जरुरत है। आप अपना चंडीगढ़ वाला मकान किराये पर दे दो।

महिला की आईडी लेकर ठगे लाखों रुपये
आरोपी ठग ने महिला को झांसे में लेकर उसे रूपये ट्रांसफर करने की कहकर महिला से आईडी ले ली और महिला के बैंक खाते से थोड़ी देर बाद 2,84,340 रूपये ट्रांजेक्शन हो गए। जिसकी सूचना महिला ने बैंक में दी और पुलिस से संपर्क कर साइबर क्राइम में मामला दर्ज कराया।

दिल्ली की साइबर क्राइम टीम मामला दर्ज कर आज लोकेशन के आधार पर भरतपुर के सीकरी थाने में पहुंची और स्थानीय पुलिस को महिला के साथ हुई ठगी के बारे में बताया और स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी के डभावली गांव में दबिश देकर आरोपी जाहिद पुत्र आसु को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़े   मन की बात @100: 59 फीसदी लोगों ने माना सरकार पर बढ़ा भरोसा,जानें सर्वे…

गौरतलब है कि भरतपुर जिले में मेवात क्षेत्र के बदमाश साइबर क्राइम के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मेवात के ठग लोगों से ठगी करने के लिए नये-नये तरीके अपनाते हैं। भरतपुर के मेवात क्षेत्र में देश के लगभग 15 राज्यों की पुलिस ठगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देती रहती है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *