‘तेरे बिना मैं मर जाऊंगा’ बोलता रहा मनचला,बीच सड़क चप्पल बरसाती रही लड़कियां

‘तेरे बिना मैं मर जाऊंगा’ बोलता रहा मनचला,बीच सड़क चप्पल बरसाती रही लड़कियां

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक मनचले को अपने प्यार का इजहार करना भारी पड़ गया। जिसके बाद उसे चप्पलों की अनगिनत मार झेलनी पड़ी।

rajeshswari

मनचले को आई लव यू बोलना पड़ा भारी
लड़कियों ने दनादन बरसाए चप्पल-थप्पड़
मनचले पर नहीं पड़ा चप्पलों का कोई फर्क

पुलिस ने किया केस दर्ज
दरअसल, एक युवक ने बीच सड़क पर दो लड़कियों को आई लव यू बोल दिया। जैसे ही ये बात लड़कियों को सुनाई पड़ी दोनों बुरी तरह भड़क गईं। इसके बाद दोनों ने बीच सड़क मनचले को जमकर पीटा। सोशल मीडिया पर 45 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां बीच सड़क पर एक लड़के को चप्पलों से पीटती और थप्पड़ जड़ती नजर आ रही हैं।

मनचले की बात सुन और आग बबूला हो उठी लड़की
सामने आए क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़कियों की मार का मनचले पर कोई असर नहीं हुआ। वह हर चप्पल पर सिर्फ एक ही बात कहता नजर आ रहा है कि मैं तेरे बिना मर जाऊंगा। मनचले की लगातार इस बात को सुन एक लड़की आग बबूला हो उठती है और पीटते हुए कहती है कि अब तू मर।

तकरीबन 30 मिनट तक पिटा मनचला
सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, मनचले की इस हरकत से लड़कियों का गुस्सा सातवें आसमान तक पहुंच गया। जिसके बाद लड़कियों ने उसे बीच सड़क पर लड़कियों तकरीबन आधे घंटे तक पीटा।

पुलिस ने मनचले के खिलाफ किया केस दर्ज
अब वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने मनचले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। फिलहाल पुलिस मनचले से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े   स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *