बदायूं में पत्नी ने पति को दिया तीन तलाक,थाने में कर चुका है शिकायत

बदायूं में पत्नी ने पति को दिया तीन तलाक,थाने में कर चुका है शिकायत

बदायूं। बदायूं में तलाक का ऐसा मामला सामने आया है,जिसे पति ने अवैध ठहराया है। तलाक पत्नी ने दिया है। जबकि पति का आरोप है कि तलाक का फर्जी शपथपत्र बनवाकर वह उसकी संपत्ति हथियाना चाहती है। मामले की शिकायत CM के अलावा SSP व सदर कोतवाली पुलिस से करने का दावा भी पति ने किया है। वहीं आरोप लगाया है कि किसी भी स्तर से उसे राहत नहीं मिली है।

rajeshswari

घटनाक्रम सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला ऊपरपारा का है। यहां रहने वाले मोहम्मद अफजाल के मुताबिक वह दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रहकर कपड़ों का कारोबार करते हैं। उन्होंने पहली पत्नी की मृत्यु होने पर साल 2006 में दूसरा निकाह किया था। आरोप है कि उन्हें 22 जून 2022 को सूचना मिली कि दूसरी पत्नी उनकी संपत्ति बेच रही है। इस पर वह घर पहुंचे तो पत्नी ने उन्हें बमुश्किल घर के भीतर दाखिल होने दिया। आरोप है कि पत्नी ने स्पष्ट कहा कि वह अफजाल से तलाक ले चुकी है और इसके बदले लिखापढ़ी में दो लाख रुपये उसे बतौर गुजर-बसर के दे रही है।

प्लाट समेत मकान कराए नाम
अफजाल के मुताबिक उसने अपनी दूसरी पत्नी के नाम शहर में प्लाट व मकान लिए हैं। संपत्ति कुल तकरीबन 1 करोड़ रुपये की है। पत्नी की ओर से दिए गए तलाकनामे पर दो लोगों के फर्जी हस्ताक्षर हैं। उसने दूसरा निकाह भी इस्लाम के नियमों के विपरीत किया है।
नहीं मिली तहरीर

सदर कोतवाल हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसी ने तहरीर भी नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   महबूबा की PM मोदी को चुनौती,कहा-चीन के अवैध कब्जे वाली जमीन पर फहराएं तिरंगा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *