कश्मीर में जवान से हो गई बड़ी गलती..लोडेड गन से अचानक चली गोली,साथी की गई जान

कश्मीर में जवान से हो गई बड़ी गलती..लोडेड गन से अचानक चली गोली,साथी की गई जान

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में आर्मी के 14 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) कैंप में एक्सीडेंटल फायरिंग हुई है। इसमें एक जवान से गलती से उसकी लोडेड बंदूक छूट गई, जिससे गोली चल गई। गोली लगने से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में एक अन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है। जिस जवान की बंदूक से फायरिंग हुई है,उसे हिरासत में ले लिया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस सूत्र ने बताया है कि उसके खिलाफ प्रोटोकॉल के मुताबिक कार्रवाई होगी।

rajeshswari

सेना के सूत्रों में बताया है कि 14 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप में लोडेड बंदूकों के साथ कई जवान तैनात थे। तभी एक जवान से गलती से उसकी बंदूक गिर गई। उसने उसे रोकना चाहा, तभी अचानक फायरिंग हो गई,जिसकी गोली की चपेट में दो अधिकारी आ गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया,जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

पुलिस का क्या कहना है?
जम्मू कश्मीर पुलिस ने अपने एक बयान में कहा,” बंदूक के दुर्घटनावश छूटकर गिरने से गोली चल गई,जिसमें एक आर्मी अधिकारी की मौत हो गई। एक और सैनिक घायल है। आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। प्रोटोकॉल के मुताबिक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।”

बता दें कि कश्मीर के अनंतनाग में पिछले 5 दिनों से आर्मी और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मंगलवार (13 सितंबर) शाम से यह मुठभेड़ शुरू हुआ था। 14 सितंबर को गोलीबारी में तीन अधिकारी शहीद हो गए जिसमें 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कर्नल मनप्रीत सिंह भी थे। उनके अलावा मेजर आशीष ढोंचक और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट्ट शहीद हुए हैं।

इसे भी पढ़े   29 जोड़ों ने बिना कपड़े पहने की शादी,मेहमान भी नैकेड होकर पहुंचे रिसॉर्ट

इस बीच 14 नंबर राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप में एक्सीडेंटल फायरिंग से एक और जवान की शहादत से सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैंप में मौजूद अन्य जवानों से पूछताछ हो रही है ताकि दुर्घटना कैसे हुई इसे समझा जा सके। जिस बंदूक से फायरिंग हुई है उसे भी जब्त किया गया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *