UNSC की आतंकवाद के खिलाफ मीटिंग में इन मुद्दों पर हुई चर्चा,तय हुआ नया टारगेट

UNSC की आतंकवाद के खिलाफ मीटिंग में इन मुद्दों पर हुई चर्चा,तय हुआ नया टारगेट

नई दिल्ली। भारत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आतंकवाद रोधी समिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। पहले दिन सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार (28 अक्टूबर) को मुंबई में और दूसरे दिन शनिवार (29 अक्टूबर) को सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद विरोधी समिति के कार्यकारी निदेशालय (सीटीईडी) के शाखा प्रमुख डेविड शरिया ने दिल्ली में कहा कि बैठक में आतंकवादियों के नई और उभरती टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के खतरे पर उच्च स्तर पर चर्चा की है।

rajeshswari

उन्होंने कहा कि यूएनएससी भारतीय अध्यक्षता और पहल के तहत नई और उभरती हुई तकनीक के मुद्दे को मुख्य चिंता और ध्यान के केंद्र के रूप में लेता है। यूएनएससी सीटीसी अगले कुछ महीनों में अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का इरादा रखता है।

क्या कहा सीटीईडी शाखा प्रमुख ने?
डेविड शरिया ने कहा कि हम पहले से ही देख रहे हैं कि आतंकवादियों के इस्तेमाल की जाने वाली नई और उभरती टेक्नोलॉजी के खतरे के मुद्दे पर यूएनएससी की भागीदारी बहुत उच्च स्तर पर है। यह अपने आप में इस बैठक की एक बड़ी उपलब्धि है। परिणाम दस्तावेज अगले महीने और साल के लिए आतंकवाद विरोधी समुदाय के लिए एक बहुत स्पष्ट कार्य योजना तैयार करेगा। वे कौन सी गतिविधियां करेंगे, वे क्या प्रतिबद्धता करेंगे और सदस्य राज्यों के साथ वे कैसे समर्थन करेंगे। ये सब तैयार किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   सांप काटने से वृद्धि की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *