‘हज जाने वालों से लाखों वसूले पर नहीं दी कोई सुविधा’,ओवैसी काआरोप,भारतीय दूतावास का जवाब

‘हज जाने वालों से लाखों वसूले पर नहीं दी कोई सुविधा’,ओवैसी काआरोप,भारतीय दूतावास का जवाब

नई दिल्ली। एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज कमेटी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों रुपये लेने के बाद भी हज पर जा रहे लोगों को सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। ओवैसी ने सोमवार (12 जून) को ट्वीट किया,”भारत से बड़ी संख्या में लोग हज करने पहुंच रहे हैं। देश से 1,75,025 लोग हज के लिए जा रहे हैं, लेकिन इसी बीच हज कमेटी की लापरवाही सामने आ रही है।”

rajeshswari

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा,”एक-एक हाजी से 4 लाख वसूले गए,लेकिन सुविधा नहीं दी गई। ठहरने के साथ बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं. भारत के आजमीन-ए-हज परेशान हैं। हज कमेटी से इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई? पीएम नरेंद्र मोदी और स्मृति ईरानी को फौरन इन समस्याओं का समाधान करना चाहिए।” असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी टैग किया है।

भारतीय दूतावास ने दिया जवाब
हैदराबाद के सांसद ओवैसी के ट्वीट पर सऊदी अरब में स्थित भारतीय दूतावास ने जवाब दिया है। दूतावास ने ओवैसी के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा,”कृपया हमें बताएं कि क्या किसी हाजियों को किसी विशेष सहायता की आवश्यकता है। दूतावास और जेद्दा में भारतीय अधिकारी हाजियों से संबंधित सभी मुद्दों को हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हमारे हाजियों को आराम और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाओं की बहुत बारीकी से निगरानी की जाती है।”

इसे भी पढ़े   दोपहर 1 बजे तक 34.74% मतदान,वडोदरा में यूसुफ और इरफान पठान ने डाला वोट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *