IPL: राजस्थान की जीत पर लगा ब्रेक, हैदराबाद 57 रन से जीता

IPL: राजस्थान की जीत पर लगा ब्रेक, हैदराबाद 57 रन से जीता

हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स को पहली हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 57 रन से हराकर शानदार वापसी की।

rajeshswari


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 91 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासन ने 40 रन जोड़े। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए।

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत लड़खड़ाई और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। डोनोवन फरेरा ने 69 रन और रवींद्र जडेजा ने 45 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

हैदराबाद की जीत के हीरो रहे डेब्यू पेसर साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंग, जिन्होंने 4-4 विकेट झटककर राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। ईशान मलिंगा ने भी 2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस जीत के साथ हैदराबाद ने सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की, जबकि राजस्थान की जीत की लय टूट गई। हालांकि टीम अब भी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है।

इसे भी पढ़े   शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल,सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा की तेजी,किया मालामाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *