कौशाम्बी : महिला सिपाही की गोली लगने से मौत

कौशाम्बी : महिला सिपाही की गोली लगने से मौत

थाने के गेट पर मचा हड़कंप

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में मंगलवार सुबह महिला थाने के गेट पर गोली लगने से महिला सिपाही प्रियंका यादव की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका यादव महिला थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात थीं। सुबह अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो प्रियंका गंभीर रूप से घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी मिलीं। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार गोली गले से होकर सिर को पार कर गई।

खुद को गोली मारी या अचानक हुआ फायर? जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रियंका के पास सरकारी राइफल थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने खुद को गोली मारी या राइफल से अचानक फायर हुआ। पुलिस दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच के साथ वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस ने प्रियंका के कमरे की भी तलाशी ली, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़े   बस हादसे पर पीएम मोदी और गृहमंत्री ने जताया दुख,केंद्र और राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *