कोलकाता रेप-मर्डर केस की होगी CBI जांच,हाइकोर्ट ने पुलिस से दस्तावेज सौंपने को कहा

कोलकाता रेप-मर्डर केस की होगी CBI जांच,हाइकोर्ट ने पुलिस से दस्तावेज सौंपने को कहा

कोलकाता। कोलकाता के राजकीय आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में हाइकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस से मामले से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपने को कहा है। पुलिस ने अभी तक ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टर, प्रशिक्षुओं और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की है। अब मामले में आगे की जांच सीबीआई करेगी।

rajeshswari

आरजी कर अस्पताल में कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार हुई महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु का शव शुक्रवार सुबह सेमिनार हॉल में मिला था। इस सिलसिले में शनिवार को एक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया था। अभी तक की जांच को लेकर पुलिस ने बताया कि आरजी कर अस्पताल के छाती रोग विभाग के प्रमुख और एक सुरक्षा कर्मी को भी जांच के सिलसिले में लालबाजार बुलाया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘आज करीब 25 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, इनमें घटना की रात मृतक महिला के साथ खाना खाने वाले चार चिकित्सक भी शामिल हैं।’पुलिस ने सोमवार को इस मामले से जुड़े सात चिकित्सकों से पूछताछ की थी।

इसे भी पढ़े   पुलिस ने युवक को सुसाइड करने से रोका,बचाई जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *