नादिया के बाद अब बीरभूम में नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक बलात्कार

नादिया के बाद अब बीरभूम में नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक बलात्कार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल ने नादिया में गैंगरेप के बाद अब बीरभूम जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता को बोलपुर कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात की है जब शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र में तीन लड़कों ने कोपई नदी किनारे आदिसावी समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

rajeshswari

कथित तौर पर गैंगरेप की घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब लड़की कोपई नदीं के किनारे एक स्थानीय युवक के साथ बैठी हुई थी। पुलिस की माने तो स्थानीय युवक उसका प्रेमी था। तीन लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पिछले एक सप्ताह में पश्चिम बंगाल में रेप की यह दूसरी घटना है। इससे पहले नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता के बेटे और उसके दोस्तों ने 14 साल की लड़की के सात कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

आदिवासी नाबालिक लड़की से सामूहिक बलात्कार की घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे के कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हुए थे। बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा ‘जब अपराध हुआ तब लड़की और उसका प्रेमी नदी के किनारे बैठे थे। युकव ने बताया कि तीन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। हमें लिखित में शिकायत मिली है और जांच जारी है।’

घटना की बारे में जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। इस मामले में शुक्रवार दोपहर तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। वहीं, नदिया गैंगरेप मामले की कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई जांच शुरू हो गई है। घटना के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा गठित एक फैक्ट फाइंडिंग टीम ने शुक्रवार सुबह नदिया जिले का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

इसे भी पढ़े   इन 5 कारणों से रोजाना पीना चाहिए दालचीनी का पानी,होंगे जबरदस्त फायदे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *