कुशीनगर : युवक ने मां और पत्नी की ईंट से कुचलकर की हत्या

कुशीनगर : युवक ने मां और पत्नी की ईंट से कुचलकर की हत्या

कुशीनगर (जनवार्ता) ।  अहिरौली थाना क्षेत्र के परसा गांव में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना घटी है जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। 30 वर्षीय सिकंदर गुप्ता नामक युवक ने अपनी 60 वर्षीय मां रूना देवी और 28 वर्षीय पत्नी प्रियंका की क्रूर हत्या कर दी। उसने दोनों को पहले लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और फिर सीमेंट की ईंट से उनका सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

rajeshswari

हत्या के बाद आरोपी ने दोनों की खोपड़ी से मांस निकालकर खा लिया और छत पर खड़े होकर गांव वालों की ओर मांस के टुकड़े फेंके। जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो वह छत पर बैठा हुआ था और शोर मचा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिकंदर गुप्ता मुंबई में शटरिंग का काम करता था और एक महीने पहले ही गांव लौटा था। उसके पिता का देहांत हो चुका है। परिवार में मां रूना देवी के अलावा चार बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। सिकंदर की शादी चार साल पहले प्रियंका से हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार वह शराब और गांजा का सेवन करता था तथा अक्सर पत्नी और मां से मारपीट करता था। वह कई बार हत्या की धमकियां भी दे चुका था।

शनिवार को वह पत्नी को लेकर ससुराल देवरिया जिले के सौना लक्ष्मण गांव गया था और रविवार को लौट रहा था। रास्ते में हाटा क्षेत्र में उसने पत्नी से मारपीट की। लोगों के डांटने पर वह घर लौट आया। घर पहुंचते ही उसने पहले पत्नी को और फिर बीच-बचाव करने आई मां को छत पर लाठी-डंडों से पीटा। बाद में सीमेंट की ईंट से दोनों का सिर कुचल दिया। हत्या के बाद उसने घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद कर लिया और छत पर बैठकर शोर मचाया। ग्रामीणों के पहुंचने पर उसने उन पर मांस के टुकड़े फेंके।

इसे भी पढ़े   अमेरिका को जवाब,1961 अंक उछला सेंसेक्‍स,निफ्टी ने भी लगाई लंबी छलांग

पुलिस ने पड़ोसी के घर की छत से चुपके से आरोपी को पकड़ा। वह कूदने की धमकी दे रहा था लेकिन एक सिपाही ने पीछे से उसे दबोच लिया और अन्य पुलिसकर्मियों ने टांगकर नीचे उतारा। गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।

गांव के प्रधान अतुल गुप्ता ने बताया कि सिकंदर अपनी कमाई का पैसा घर पर नहीं भेजता था। उसकी बहनों की शादी परिवार ने मिलकर की थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और मातम का माहौल है। मृतकों के परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। सिकंदर की बहन प्रतिभा ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *