रूपाणी,नितिन पटेल के चुनाव नहीं लड़ने से बीजेपी को नुकसान? सर्वे के नतीजे…

रूपाणी,नितिन पटेल के चुनाव नहीं लड़ने से बीजेपी को नुकसान? सर्वे के नतीजे…

नई दिल्ली। गुजरात में चुनाव प्रचार का शोर तेज हो चुका है। 1 दिसंबर को पहले चरण में और 5 दिसंबर को दूसरे चरण में वोटिंग है। सभी दल के नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। गुजरात चुनाव को लेकर वोटर ने साप्ताहिक सर्वे किया है। इस सर्वे में गुजरात के 2 हजार 128 लोगों से राय ली गई है। सर्वे पिछले दो दिनों में किया गया है। इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है।

rajeshswari

सी वोटर ने सर्वे के दौरान गुजरात की जनता से सवाल पूछा कि रूपाणी, नितिन पटेल के चुनाव नहीं लड़ने बीजेपी को फायदा होगा या नुकसान? इस सवाल के बेहद हैरान करने वाले जवाब मिले हैं। सर्वे में 42 प्रतिशत लोगों ने कहा कि रूपाणी, नितिन पटेल के चुनाव नहीं लड़ने बीजेपी को फायदा होगा। जबकि 38 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इन दोनों नेताओं के चुनाव न लड़ने से बीजेपी को नुकसान होगा। वहीं 20 प्रतिशत लोगों का कहना है कि दोनों के चुनाव न लड़ने से कोई असर नहीं पड़ेगा।

रूपाणी, नितिन पटेल के चुनाव नहीं लड़ने बीजेपी को फायदा या नुकसान?
स्रोत- सी वोटर
फायदा-42%
नुकसान-38%
असर नहीं-20%

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल, दोनों ही घोषणा कर चुके हैं कि वे अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। विजय रूपानी (66), राजकोट पश्चिम के मौजूदा विधायक हैं और अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्हें और उनकी पूरी मंत्रिपरिषद को सितंबर 2021 में बीजेपी ने बदल दिया था। बीजेपी के दो अन्य वरिष्ठ नेता, भूपेंद्रसिंह चुडासमा और प्रदीपसिंह जडेजा- जो रूपाणी कैबिनेट में मंत्री थे,ने भी घोषणा की है कि इस बार टिकट नहीं मांगेंगे।

इसे भी पढ़े   राजातालाब : तहसील में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *