ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ दिखे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ दिखे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते में जहां दरार आने की खबरें छाई हुई हैं। वहीं, दोनों को लगातार साथ भी देखा जा रहा है। हालांकि खबर ये है कि दोनों का 2 महीने पहले ब्रेकअप हुआ था। दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। मगर वह साथ आने के लिए उस पर काम कर रहे हैं। वह एकदम से अलग नहीं हुए हैं। शायद इसीलिए कभी एक्ट्रेस को अर्जुन के घर के बाहर स्पॉट किया जाता है। तो कभी दोनों हैंगआउट करते दिखाई देते हैं। अब इन्हें दोस्क करिश्मा करमचंदानी की शादी में भी साथ देखा गया है।

rajeshswari

दरअसल,करिश्मा करमचंदानी पेशे से एक फोटोग्राफर हैं। उन्होंने 5 जनवरी को शादी की, जिसके प्री-वेडिंग फंक्शन्स में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलावा शनाया कपूर, अंशुला कपूर और उनके बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर भी पहुंचे। अब इनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दोनों साथ में खड़े दिखाई दे रहे हैं। पीछ अर्जुन हैं, तो आगे मलाइका खड़ी होकर पोज देती दिखाई दे रही हैं।

मलाइका ने किया अर्जुन कपूर को टैग
मलाइका ने भी इस ग्रुप फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है और बाकी दोस्तों के अलावा अर्जुन कपूर को भी टैग किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन्स दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अब आंटी भी शादी के लिए तैयार है। बस अर्जुन कपूर शादी के लिए बोले तो।’ एक ने कहा, ‘सलमान भाई कहां हो। कब करोगे इन दोनों का द एंड।’ एक ने कहा, ‘पक्का ब्रेकअप हुआ है या नहीं। मुझे लगता है कि सिर्फ फिजिकल रिलेशनशिप होगा।’ एक यूजर ने कहा, ‘रिलैक्स दोस्तों। फिर से आंटी ने बच्चे को मना लिया है।’

इसे भी पढ़े   अग्निपथ के विरोध के बीच रक्षा मंत्री आज सशस्त्र बलों के प्रमुखों से मुलाकात

मलाइका-अर्जुन कब से डेट कर रहे?
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2016 से साथ हैं। इसके एक साल बाद इनका अरबाज खान से आधिकारिक रूप से तलाक हो गया था। तब से कपल साथ हैं। हालांकि दोनों ने कभी शादी के लिए कभी नहीं कहा। मगर ‘झलक दिखला जा 11’ के सेट पर एक्ट्रेस से पूछा गया था कि क्या वो 2024 में शादी करेंगी? तो मलाइका ने कहा था कि कोई होगा तो जरूर करेंगी। और अरबाज खान की शादी के बाद इसका प्रोमो आया था, तो लोगों ने तब भी चुटकी ली थी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *