यूपी-बिहार और आंध्र में बच्चों की तस्करी की सबसे ज्यादा घटनाएं,दिल्ली में हालात चिंताजनक

यूपी-बिहार और आंध्र में बच्चों की तस्करी की सबसे ज्यादा घटनाएं,दिल्ली में हालात चिंताजनक

नई दिल्ली। साल 2016 से 2022 के बीच बच्चों की तस्करी की सर्वाधिक घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश से बेहद चिंताजनक खबर आई है। बच्चों की तस्करी के मामले में यूपी देश के पहले तीन प्रदेशों में शामिल हैं। ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग इन इंडिया,इनसाइट फ्रॉम सिचुएशनल डेटा एनालिसिस एंड नीड फॉर टेक-ड्रिवन इंटरवेंशन स्ट्रेटजी’ शीर्षक वाली एक व्यापक रिपोर्ट में इन आंकड़ों का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट को ‘गेम्स 24×7’और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन (केएससीएफ) ने संयुक्त रूप से मिलकर तैयार किया है।

rajeshswari

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन (केएससीएफ) के संस्थापक शांति के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले कैलाश सत्यार्थी हैं। यह रिपोर्ट रविवार को ‘विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस’ के मौके पर जारी की गई,जो देश में बाल तस्करी की चिंताजनक स्थिति को बयां करती है। रिपोर्ट के मुताबिक,उत्तर प्रदेश के साथ बिहार और आंध्र प्रदेश तीन ऐसे शीर्ष राज्य हैं, जहां 2016 से 2022 के बीच सबसे ज्यादा बच्चों की तस्करी हुई है। दिल्ली में कोविड-19 से पहले के मुकाबले महामारी के बाद के चरण में बाल तस्करी के मामलों में 68 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आकंड़ों में सामने आई ये बात
‘गेम्सx24’ की टीम ने बाल तस्करी से जुड़े ये आंकड़े केएससीएफ और उसके सहयोगियों से जुटाए हैं। ये अध्ययन 2016 से 2022 के बीच 21 राज्यों के 262 जिलों में किया गया,जो कि बाल तस्करी के मौजूदा चलन और तरीकों पर व्यापक जानकारी मुहैया कराता है। अध्ययन के मुताबिक,इस अवधि के दौरान 18 साल से कम उम्र के कम से कम 13549 बच्चों को बचाया गया।

इसे भी पढ़े   केजरीवाल मुआयना करने पहुंचे वजीराबाद,कहा-'दिल्ली में हो सकती है पीने के पानी की किल्लत'

रिपोर्ट में बताया गया कि बचाए गए 80 फीसदी बच्चे 13 से 18 साल की उम्र के हैं जबकि 13 फीसदी नौ से 12 साल की उम्र के और दो फीसदी नौ साल से भी कम उम्र के हैं। रिपोर्ट दर्शाती है कि बाल तस्करी ने अलग-अलग उम्र सीमा के बच्चों को प्रभावित किया है,जिसकी वजह से यह एक व्यापक मुद्दा बन गया है।

यूपी में बाल तस्करी के सर्वाधिक मामले
रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न राज्यों में बाल तस्करी के मामलों में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है,लेकिन उत्तर प्रदेश में बाल तस्करी के मामलों में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक,कोविड-19 से पहले (2016 से 2019) दर्ज घटनाएं 267 थीं,लेकिन महामारी के बाद के चरण(2021 से 2022) में इनमें भारी वृद्धि देखी गई और 1214 मामले दर्ज किए गए।

रिपोर्ट में इन चिंताजनक आंकड़ों के बावजूद पिछले एक दशक में सरकार और प्रवर्तक एजेंसियों द्वारा उठाए गए सकरात्मक कदमों को भी रेखांकित किया गया है। हालांकि,रिपोर्ट में बाल तस्करी से प्रभावी रूप से निपटने के लिए एक व्यापक तस्करी निरोधक कानून की जरूरत पर जोर दिया गया है। बाल मजदूरी के शिकार बच्चों की हालत पर प्रकाश डालते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 से 18 वर्ष के बच्चे ज्यादातर दुकानों,ढाबों और उद्योगों में काम करते हैं, लेकिन सौंदर्य प्रसाधन एक ऐसा उद्योग है जिसमें पांच से आठ साल तक के बच्चों से भी काम लिया जाता है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *