हैदराबाद में तेज रफ्तार कार ने यूं खोया नियंत्रण,मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही मां-बेटी की मौत

हैदराबाद में तेज रफ्तार कार ने यूं खोया नियंत्रण,मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही मां-बेटी की मौत

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में मंगलवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। ये घटना तब हुई जब तीनों हैदराबाद के नरसिंगी पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत आने वाली मेन रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

rajeshswari

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया और फिर सड़क के किनारे चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। ये घटना मंगलवार (4 जुलाई) सुबह की बताई जा रही है।

ड्राइवर लापरवाही से चला रहा था कार
नरसनिगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है। मृतक शांति नगर कॉलोनी के रहने वाले थे। मृतक महिलाओं में से एक का नाम अनुराधा और उनकी बेटी का नाम ममता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक,कार तेज गति और लापरवाही से चलाई जा रही थी।

हादसे का वीडियो वायरल
सीसीटीवी की फुटेज में कार को देखकर ऐसा लग रहा था कि चालक ने पूरी तरह से अपना नियंत्रण खो दिया था। कार तीनों को टक्कर मारते हुए सड़क के दूसरी ओर चली गई थी। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

मई में भी गई थी 3 लोगों की जान
इससे पहले भी हैदराबाद में लापरवाही से गाड़ी चलाने का ऐसा ही मामला मई के महीने में सामने आया था। हैदराबाद के बाहरी इलाके में खानापुर चौराहे के पास एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन युवकों की जान चली गई थी,जबकि 8 अन्य घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़े   हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी,जनजाति की लिस्ट को लेकर पूछा-कैसे दे सकते हैं आदेश?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *