एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या,पुलिस जांच में जुटी

एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या,पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सलारपुर घमहा गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की धारदार हथियार प्रहार करके बेरहमी से कत्ल कर दिया। दिनदहाड़े हुए खून से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर उक्त गांव में सड़क के किनारे एक व्यक्ति की खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई, यह खबर सुनकर मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई , सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया , मृत व्यक्ति की पहचान मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बारी गांव नेवादा गांव के निवासी ब्राह्मनंद प्रजापति 55 वर्ष के रूप में हुई है । शव के पास एक ऑटो रिक्शा भी मिला है जिससे कयास लगाया जा रहा है कि मृतक ऑटो चालक हो सकता है।

इसे भी पढ़े   कलियुगी मां ने जिंदा बेटी को दी जलसमाधि, बोरे में शव बांध नाले में दिया फेंक, सामने आया ममता को शर्मसार कर देने वाला खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *