चंदौली जिले के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

चंदौली जिले के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर की विस्तृत चर्चा, मंत्री ने दिलाया समाधान का आश्वासन

rajeshswari

नई दिल्ली/चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चंदौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी ने  नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने चंदौली विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण-आर्धशहरी इलाकों की प्रमुख जनसमस्याओं को विस्तार से रखा।

श्री तिवारी ने विशेष रूप से सिंचाई व्यवस्था, सड़क एवं संपर्क मार्गों की बदहाली, कृषि एवं किसानों की चुनौतियों, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों तथा सुरक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने गंगा नदी एवं अन्य जलस्रोतों के बेहतर उपयोग हेतु अतिरिक्त पंप कैनाल, लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की मांग की, जिससे हजारों एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिल सके।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्री तिवारी द्वारा रखे गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर संबंधित मंत्रालयों एवं विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

भेंट के बाद  सूर्यमुनी तिवारी ने कहा, 
“यह मुलाकात क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित अपेक्षाओं को सरकार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में इन सभी मुद्दों पर ठोस और सकारात्मक प्रगति होगी।”

यह मुलाकात चंदौली जिले के विकास को लेकर केंद्र सरकार के प्रति आशा जगाने वाली साबित हुई है।

इसे भी पढ़े   बदल गया बर्थ रज‍िस्‍ट्रेशन प्रोसेस,दर्ज होगा मां-बाप का धर्म,इसी से बनेगा आधार-वोटर ID
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *