हापुड़ : चलती फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार बनी आग का गोला

हापुड़ : चलती फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार बनी आग का गोला

सवारों ने समय रहते बचाई जान

हापुड़। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे (NH-9) पर बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना ने हाईवे पर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा के पास बाईपास पर दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही एक फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार अचानक आग की चपेट में आ गई।

rajeshswari

कार में सवार लोग किसी तरह समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा पाए। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही वाहन पूरे में फैल गई और एक बड़ा आग का गोला बन गया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना लंबी यात्रा के दौरान वाहनों के इलेक्ट्रिकल सिस्टम की नियमित जांच की जरूरत पर फिर से सवाल उठाती है।

इसे भी पढ़े   बेसिक शिक्षकों को  बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *