पैकेज्ड फूड बनाने वाली कंपनी बांटेगी बोनस शेयर,तगड़ा रिटर्न

पैकेज्ड फूड बनाने वाली कंपनी बांटेगी बोनस शेयर,तगड़ा रिटर्न

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार के कई स्टॉक्स हैं जिन्होंने सालभर में निवेशकों को 400 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक Mishtann Foods है। इस कंपनी को मार्च तिमाही में तगड़ा मुनाफा हुआ है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। Mishtann Foods के इस कदम को चौथी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद ईनाम के रूप में देखा जा सकता है।

rajeshswari

कैसे रहे मार्च तिमाही के नतीजे: मार्च तिमाही में Mishtann Foods को परिचालन से राजस्व 45 फीसदी बढ़कर 105.81 करोड़ रुपये से 153.47 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। नेट प्रॉफिट की बात करें तो सालाना आधार पर 41 गुना बढ़ोतरी हुई है और यह 0.31 करोड़ रुपये से 13.15 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

इसके साथ ही Mishtann Foods ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर देने की घोषणा की है। अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में,कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रत्येक शेयर होल्डिंग के लिए एक इक्विटी शेयर की सिफारिश की है। बता दें कि हाल ही में अक्षय तृतीया पर Mishtann Foods ने 500 ग्राम और एक किलोग्राम की पैकेजिंग के साथ खुदरा बाजार में Mishtann ब्रांड के तहत सेंधा नमक लॉन्च किया है।

शेयर का क्या है हाल: Mishtann Foods के शेयर की बात करें तो गुरुवार को निगेटिव में रहा। शेयर का भाव 23.60 रुपये के स्तर पर है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैपिटल 1,180 करोड़ रुपये है।

इसे भी पढ़े   खेत में किशोरी की लाश बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *