सेंसेक्स 654 पॉइंट की गिरावट के साथ 55021 पर,निफ्टी 16400 के नीचे;टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर टूटे

सेंसेक्स 654 पॉइंट की गिरावट के साथ 55021 पर,निफ्टी 16400 के नीचे;टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर टूटे

मुंबई। निफ्टी और सेंसेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है। सेंसेक्स 654.16 पॉइंट या 1.17% की गिरावट के साथ 55,021.16 पर और निफ्टी 169.20 की गिरावट के साथ 16,400.35 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में NTPC, रिलायंस और पावरग्रिड में बढ़त है, जबकि टाइटन, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक और मारुति में गिरावट है।

rajeshswari

निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। सबसे ज्यादा 1.39% की गिरावट रियल्टी में है। इसके बार FMCG, IT और फार्मा में 1% की गिरावट है। वहीं बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, मीडिया, मेटल और PSU बैंक और प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त है।

इसे भी पढ़े   गौतम बुद्ध नगर में अब एक ही दर पर होगा जमीन का अधिग्रहण,कैबिनेट मीट‍िंग में हुआ फैसला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *