‘नरेंद्र मोदी नहीं…नीतीश कुमार ही पीएम पद के लायक उम्मीदवार’:जानिए ललन सिंह का ‘2024 प्लान’

‘नरेंद्र मोदी नहीं…नीतीश कुमार ही पीएम पद के लायक उम्मीदवार’:जानिए ललन सिंह का ‘2024 प्लान’

नई दिल्ली। नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल इन दिनों सभी पार्टियों के सुर बदले हुए नजर आ रहे है। हाल ही में जेडीयू के तमाम नेताओं ने नीतीश कुमार को पहले भी कई बार पीएम मैटेरियल बताया। वहीं,जमुई में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को एक सभा संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जिस योजना को 2015 में लागू करते हैं उसी योजना को पीएम नरेंद्र मोदी 2019 में लागू करते हैं।

rajeshswari

बता दें कि ललन सिंह यही नहीं रूके उन्होंने इसके बाद लोगों से पूछते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने लायक नरेंद्र मोदी हैं या नीतीश कुमार हैं, ये फैसला आपको करना है। नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण है।

ललन सिंह ने पीएम को लेकर कही ये बात
ललन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस देश में किसको होना चाहिए? जिसकी सोच हो, जो देश को आगे बढ़ाने के बारे में सोचे या जो देश के लोगों की आर्थिक उन्नति कर की बात करें,केवल उसको ही प्रधानमंत्री बनने का हक है।

‘केंद्र सरकार योजना की करती है नकल’
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आगे कहा कि नीतीश कुमार सोचते हैं। बिहार में साइकिल योजना और पोशाक योजना शुरू की। इसके बाद पूरे देश में इसे लागू किया गया है। नीतीश कुमार बिहार के हर घर में बिजली पहुंचा दिया। 2018 में हर घर में बिजली पहुंच गई। इसके बाद भारत सरकार ने उसी योजना को पूरे देश में लागू किया। नीतीश कुमार ने 2015 में हर घर नल योजना शुरू की, ये देख प्रधानमंत्री 2019 में इस योजना को शुरू करते हैं।

इसे भी पढ़े   बिहार में ये कैसी 'शराबबंदी':राजधानी पटना के बीचों-बीच चल रही 'शराब की फैक्ट्री'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *