करेंट की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

करेंट की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

जौनपुर। क्षेत्र के बीबीपुर गांव में गुरुवार की रात फर्राटा पंखे की चपेट में आकर एक 67 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मचगया। उक्त गांव निवासी राम अकबाल सिंह पुत्र स्व राम कुबेर सिंह अपने पौत्र व बहु के साथ बैठे हुए थे। गर्मी अधिक होने के कारण फर्राटे पंखे को प्लग में लगा कर चालू किया।उसी समय पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए।थोड़ी देर बाद वे गिर गए।परिवार के लोगों को तब पता चला कि उनको करंट लग गया है। परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया । जहाँ पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया? मृतक के दो बेटे है बड़ा बेटा सोनू सिंह गांव में रहकर खेती व किसानी का काम करता है। वही दूसरा बेटा मोनु सिंह रोजी रोटी के लिए दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   आम कश्मीरी कर रहा सवाल- Mufti सईद और Azad किस हैसियत से लड़ते रहे हैं अन्य राज्यों से चुनाव?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *