शादी के अगले ही दिन दुल्हन ने ससुराल किया ऐसा काम,दूल्हे के उड़ गए होश;सोच में पड़े सास-ससुर

शादी के अगले ही दिन दुल्हन ने ससुराल किया ऐसा काम,दूल्हे के उड़ गए होश;सोच में पड़े सास-ससुर

नई दिल्ली। शहनाई बजी,बैंड-बाजा बजा,घर बारात आई,धूमधाम से शादी भी हुई और विदाई भी,लेकिन शादी के अगले दिन दुल्हनिया ससुराल से सारे जेवर-गहने की पोटली बांधकर अपने प्रेमी संग नौ दो ग्यारह हो गई। एक बाप का सिर उस वक्त नीचा हो गया जब मालूम पड़ा कि जिस बेटी की उसने नम आंखों से विदाई की थी,वो तो शादी के जोड़े में ही आशिक संग रफूचक्कर हो गई। दो परिवार को शर्म से तार-तार कर देने वाला यह अजीबोगरीब मामला भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया से सामने आया है। पीड़ित पति ने बताया कि उसके हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं छूटी थी।

rajeshswari

शादी के बाद ससुराल से पैसे-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन
अभी तो पत्नी के साथ घर बसाने का सपना ही देख रहा था और अब थाने का चक्कर लगाना पड़ रहा है। नवगछिया इलाके के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के गांव में शादी कर ससुराल पहुंची नवविवाहिता आशिक संग फरार हो गई। घटना को लेकर पीड़ित पति नंदलाल ठाकुर ने भवानीपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पीड़ित ने बताया कि 21 मई को मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लोहछी लक्ष्मीपुर में धूमधाम से उसकी शादी हुई थी। 22 मई को पत्नी के साथ वह घर पहुंचा और उसी दिन ही देर रात जेवरात और नगदी समेत अन्य सामग्री लेकर उसकी पत्नी घर से फरार हो गई।

इस मामले को लेकर ससुराल में छानबीन की गई तो पता चला कि नवविवाहिता वहां नहीं पहुंची और प्रेम प्रसंग में प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पीड़ित पति ने प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई,जिसके बाद भवानीपुर पुलिस ने मामले की जांच की और खगड़िया के एक गांव से नव विवाहिता के साथ फरार होने में यूज की गई क्रेटा कार को को बरामद कर लिया है।

इसे भी पढ़े   निवेशकों को डराने लगी कोरोना वाली दहशत! चीनी वायरस HMPV के खौफ से क्रैश हुआ शेयर बाजार,₹800000 करोड़ खाक

पुलिस ने मामले की जांच में दुल्हन को पकड़ा
मामले को लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को भी पकड़ लिया है। कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया गया है। लड़की बालिग है तो माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जहां वह जाना चाहे वहां जा सकती है। लड़की को उनकी मां को सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ के क्रम में महिला ने स्पष्ट इनकार किया है कि उसने कोई पैसा और जेवरात लिया है, हालांकि मामले की जांच अब भी जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *