सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत,अज्ञात वाहन ने रौंदा

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत,अज्ञात वाहन ने रौंदा

झांसी। झांसी में गुरुवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वह दर्जी के पास कपड़े उठाने के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के बाद घर पर कोहराम मच गया।

rajeshswari

मोंठ से झांसी रेफर किया गया था
जनपद के पूंछ थानाक्षेत्र के चितगुवां गांव निवासी अब्दुल वहीद खां (55) पुत्र जगूर खा मजदूरी करके अपने परिवार को पाल रहे थे। परिजनों ने बताया कि अब्दुल वहीद ने खिल्ली गांव के दर्जी को कपड़े सिलवाने को दिए थे।

गुरुवार सुबह वह घर से बाइक लेकर दर्जी के पास कपड़े उठाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। जिसको उपचार के लिए मोंठ सीएचसी लाया गया। जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।

5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अब्दुल वहीद के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उसके सिर से पिता का साया उठ गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने परिवार के लोगों को सांत्वना दी।

इसे भी पढ़े   किरहिया चौराहे पर पुलिस कार्रवाई से उबाल, स्थानीय लोगों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *