शिक्षक की गोली मारकर निर्मम हत्या से शिक्षक संघ में आक्रोश

शिक्षक की गोली मारकर निर्मम हत्या से शिक्षक संघ में आक्रोश

डीडीयू नगर (जनवार्ता)। जिले के शिक्षक की गोली मारकर निर्मम हत्या से शिक्षक संघ में आक्रोश है। घटना से आहत शिक्षकों ने जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को बोर्ड कापियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया। शिक्षकों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग की। वहीं दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की।

rajeshswari

चंदौली में तीन केंद्रों पर बोर्ड कापियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। सोमवार को शिक्षक कापियों का मूल्यांकन करने पहुंचे, लेकिन जैसे ही उन्हें शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की मुजफ्फरनगर में हत्या की सूचना मिली, शिक्षक आक्रोशित हो गए। शिक्षकों ने मृत साथी को श्रद्धांजलि देते हुए मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया। अध्यापकों ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश के अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा। शोक सभा में बृजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, रजनीश, अरुण मौर्य, अमरेंद्र, इमामुद्दीन, रजत कुमार, अजय कुमार पांडेय, सुनील कुमार, अशोक कुमार, आनंद प्रकाश सिंह, रजनीश, दशरथ प्रसाद, राजनाथ, चंद्रशेखर सिंह, अमित, संजीव, कार्तिक तथा सत्य मूर्ति ओझा, रमाशंकर तिवारी सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   पीएफआई बैन पर बोले योगी-राष्ट्र की अखंडता के लिए खतरा बने संगठन स्वीकार नहीं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *