PM ने एशिया के सबसे बड़े एयर शो का किया उद्घाटन,बोले-‘दुनिया में भारत का विश्वास बढ़ा’

PM ने एशिया के सबसे बड़े एयर शो का किया उद्घाटन,बोले-‘दुनिया में भारत का विश्वास बढ़ा’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो- एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल थावर चंद गहलोत, भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और अन्य सेनाओं के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने पीएम मोदी और रक्षा मंत्री का स्वागत किया।

rajeshswari

उद्घाटन समारोह की शुरुआत चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने एयरो इंडिया 2023 के फ्लाईपास्ट के दौरान भारत की डिफेंस पावर का प्रदर्शन करते हुए गुरुकुल फॉर्मेशन का नेतृत्व करते हुए की।

PMO के अनुसार, एयरो इंडिया 2023 का विषय “द रनवे टू ए बिलियन ऑपर्च्युनिटीज” है, जिसमें स्वदेशी उपकरणों/प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 5 दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 30 देशों के रक्षा मंत्रियों और वैश्विक और भारतीय OEM के 65 CEO की उपस्थिति के साथ 80 से अधिक देशों की भागीदारी होगी।

रक्षा निर्यात बढ़ाने का पीएम ने दिया लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स से रक्षा निर्यात को बढ़ाने का लक्ष्य दिया। पीएम ने कहा, “क्षा एक एसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है। हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए।”

पीएम ने आगे कहा,”एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है। देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है।”

इसे भी पढ़े   UBS के क्रेडिट सुइस बैंक टेकओवर के बाद भारत में काम करने वाले कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असर

बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर एशिया के सबसे बड़े एयर शो की शुरुआत हो चुकी है। एयर शो आज से शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगा। इसमें आत्मनिर्भर भारत के साथ-साथ दुनिया भर के युद्धक विमानों की धमक देखने को मिलेगी। इस शो में एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के हथियारों की प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी।

एयरो इंडिया शो में DRDO का इंडिया पवेलियन ‘विंग्स ऑफ द फ्यूचर’ की थीम पर होगा। यह पवेलियन दुनिया को नए भारत की संभावनाओं और नए अवसरों से परिचित करवाएगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *