नशीला पदार्थ पिलाकर जहरखुरानों ने लूटा

नशीला पदार्थ पिलाकर जहरखुरानों ने लूटा

जौनपुर। नगर के चिरैया मोड़ स्थित प्लास्टिक की दुकान पर कार्यरत कर्मचारी को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने दुकान में रखें प्लास्टिक के समान लूटकर फरार हो गए। पीड़ित को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

rajeshswari

चिरैया मोड़ पर ताखा पश्चिम गांव निवासी प्रियांशु यादव की प्लास्टिक की दुकान है। उक्त दुकान पर सुग्रीव (30) पुत्र जयंती प्रसाद निवासी पिरैला थाना सोनहा बस्ती काम करता है। शुक्रवार की सुबह वह दुकान पर बैठा था, इसी बीच दुकान पर पहुंचे एक व्यक्ति ने प्लास्टिक के सामान खरीदने की बात करते हुए मोलभाव करके चला गया। कुछ देर बाद पुनः बगल की दुकान से चाय लेकर खरीदारी करने पहुंचा और कर्मचारी सुग्रीव को भी चाय दिया। कर्मचारी ने चाय पिया और बेहोश हो गया। इसके बाद जहरखुरान ने हज़ारों रुपये मूल्य के प्लास्टिक के सामान लेकर फरार हो गया। फ़िलहाल दुकान से कितना माल गया है यह कर्मचारी के होश में आने के बाद ही पता चलेगा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   OnePlus 12 की लॉन्च डेट आई सामने! दमदार बैटरी से लेकर धांसू कैमरे तक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *