पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार

जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर रह रही युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया था कि वह अपने बुआ के घर रह रही थी। गांव के ही शिवम राजभर पुत्र मिठाई लाल राजभर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर 19 फरवरी को मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिवम राजभर की तलाश की जा रही थी। उसे पुलिस टीम के साथ नौली मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   पूर्व आईपीएस अधिकारी ने पटियाला में खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *