महाराष्ट्र में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने कई पीड़िताओं को बचाया

महाराष्ट्र में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने कई पीड़िताओं को बचाया

मुंबई। मुंबई पुलिस ने पश्चिमी उप नगर मलाड में एक देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कम से कम पांच पीड़िताओं को बचाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

rajeshswari

अधिकारी ने बताया कि पांच पीड़िताओं में से दो नाबालिग हैं। बृहस्पतिवार शाम को मानोरी इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान उन्हें बचाया गया।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-11 ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर दो होटलों पर छापा मारा था जहां कथित तौर पर उन्हें पीड़िताएं मिलीं जिनसे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था।

पुलिस ने इस मामले में होटलों के दो मैनेजरों और कथित तौर पर दलाली के काम में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं,अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ गोराई थाने में मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड पर कथित तौर पर देह व्यापार गिरोह चलाने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़े   दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, चार पर मुकदमा दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *