पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले,किसानों ने दिल्ली कूच को लिया वापस, किया ये ऐलान

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले,किसानों ने दिल्ली कूच को लिया वापस, किया ये ऐलान

चंडीगढ़। किसानों ने दिल्ली कूच को वापस ले लिया है। पंजाब हरियाणा के शंभू बार्डर पर पुलिस की कार्रवाई के बाद किसान संगठनों ने यह फैसला लिया है। किसान नेता सरवन पंधेर ने किसानों को वापस बुलाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आज रात की मीटिंग में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। किसान संगठनों ने आज शाम को दिल्ली कूच का ऐलान किया था। इसके लिए 101 किसानों की सूची भी जारी की थी। पुलिस के तीखी झड़प के बाद किसान नेताओं ने करीब 3 बजे ने दिल्ली कूच को स्थगित कर दिया।

rajeshswari

हरियाणा में एंट्री पर हुआ संघर्ष
दिल्ली कूच रहे किसानों ने शंभू बॉर्डर के जरिये हरियाणा में एंट्री करने की कोशिश की, मगर पुलिस की सुरक्षा और बैरिकेडिंग के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। बैरिकेड तोड़ रहे किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस छोड़े। इस कारण बॉर्डर पर काफी तनाव रहा। हरियाणा सरकार ने अंबाला में सर्तकता के तौर पर इंटरनेट भी बंद कर दिया है। किसाना संसद के मौजूदा सत्र के बीच दिल्ली पहुंचकर सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं। उनकी मांग है कि सरकार एमएसपी पर कानूनी गांरटी दे। किसान संगठनों ने सरकार के सामने कुल 12 मांगें रखी हैं।

आंदोलन पर राजनीति भी गरमाई
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पुलिस ने एक साथ किसानों पर 11 गोले दागे। अब तक कुल 21 गोले हरियाणा पुलिस की तरफ से दागे गए हैं। दो किसानों को चोट आई हैं। इसके बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर खुद किसानों को बार्डर से वापस ले गए। तो वहीं दूसरी ओर हरियाणा की और से लगातार किसानों की वीडियोग्राफी की जा रही है। माैके पर घोषणा भी की गई कि सरकारी संपत्ति का नुक्सान न करो, पुलिस कार्रवाई की जाएगी, हालांकि किसान आगे बढ़ने को अडिग हैं, तो वहीं दूसरी किसान आंदोलन पर राजनीति भी गरमाने लगी है। कांग्रेस ने किसानों को रोकने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

इसे भी पढ़े   Airtel ने लॉन्च किए धांसू Plans,अब 7 रुपये में मिलेगा 1GB डेटा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *