राहुल गांधी ने द्रौपदी के स्वयंवर से की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तुलना,बीजेपी ने कसा तंज

राहुल गांधी ने द्रौपदी के स्वयंवर से की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तुलना,बीजेपी ने कसा तंज

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा की तुलना महाकाव्य महाभारत में द्रौपदी के स्वयंवर से की। मीडिया से बातचीत के दौरान गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के अंत में टेकअवे के बारे में पूछा गया था,जिस पर वायनाड के सांसद ने द्रौपदी स्वयंवर की एक महाभारत की कहानी को याद करते हुए कहा कि यात्रा का विचार अर्जुन के मछली की आंख मारने पर ध्यान केंद्रित करने के समान है।

rajeshswari

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा के अंत में क्या मिलेगा’ इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जब अर्जुन मछली की आंख पर चोट कर रहे थे (द्रौपदी के स्वयंवर के दौरान), आंख पर निशाना लगाने के बाद क्या उन्होंने घोषणा की कि वह क्या करेंगे? कहानी का एक अर्थ है। गीता में भी है। तुम अपना काम करो। जो होना है, वह होकर रहेगा। परिणाम पर ध्यान मत दो। यही सोच है यात्रा की। यात्रा के बाद पार्टी के और भी कार्यक्रम होंगे, जो चलते रहेंगे और तब आपको आपका जवाब मिलेगा।”

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, “हम इस यात्रा को तपस्या के रूप में देख रहे हैं। हम इस देश के लोगों से प्यार करते हैं और उनके साथ चलना चाहते हैं। यात्रा का उद्देश्य व्यक्तिगत है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को सच्ची आवाज सुनाना है।देश के राजनीतिक फायदे या नुकसान पर मैं कुछ नहीं बोल सकता।”

बीजेपी ने राहुल पर साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने अपने ट्विटर पर राहुल गांधी की विचित्र बयान पर कटाक्ष किया। बीजेपी नेता ने कहा, “समस्या यह है कि जब आप महाभारत का हवाला देते हैं और संदर्भ नहीं जानते हैं, तो आप राहुल गांधी की तरह हो जाते हैं।”

इसे भी पढ़े   सरकार ने GPF ब्याज दरों पर सरकारी कर्मचारियों को नहीं दी खुशखबरी,इंटरेस्ट रेट 7.1 फीसदी पर बरकरार

मालवीय ने कहा, “अर्जुन खुद को द्रौपदी से शादी करने के योग्य साबित करने के लिए एक स्वयंवर सभा में थे,जिसके लिए उन्हें मछली की आंख पर निशाना लगाना था। वह उद्देश्य जानते थे और युवराज की तरह अनजान नहीं थे।”

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *