संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी,जयराम रमेश ने बताई वजह

संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी,जयराम रमेश ने बताई वजह

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस प्रभारी महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि राहुल के संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में भाग लेने की संभावना नहीं है। वह भारत जोड़ो यात्रा को नहीं छोड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चल सकता है।

rajeshswari

आमतौर पर नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू होने वाला संसद सत्र गुजरात चुनाव के चलते देरी से शुरू होगा। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। संसद के शीतकालीन सत्र के दिसंबर के पहले हफ्ते पुराने भवन में शुरू होने और महीने के अंत तक चलने की संभावना है।

अब माना जा रहा है कि कांग्रेस की जारी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने ही इस यात्रा की शुरुआत की थी। कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा कर्नाटक,तेलंगाना के बाद महाराष्ट्र पहुंची है। इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में जारी है।

क्यों देरी से हो रहा शीतकालीन
शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरु होता है और सत्र के दौरान करीब 20 बैठकें होती हैं,लेकिन ऐसे उदाहरण भी हैं जब 2017 और 2018 में सत्र का आयोजन दिसंबर में किया गया था। सूत्रों ने कहा कि इस बार सत्र के दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। गुजरात विधानसभा के चुनाव 1 और 5 दिसंबर को होंगे, वहीं गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

कब तक जारी रहेगी भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी,जोकि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु,केरल,कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है। फिलहाल यात्रा महाराष्ट्र में है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी।

इसे भी पढ़े   नवरात्रि में रख रहे हैं व्रत? साबूदाना समेत इन चीजों का न करें सेवन,सेहत को हो सकता है नुकसान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *