इस साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे रकुल प्रीत-जैकी भगनानी

इस साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे रकुल प्रीत-जैकी भगनानी

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा से बॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए साल की शुरुआत यानी फरवरी में रकुल प्रीत और जैकी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं दोनों एक दुसरे को पिछले दो साल से डेट कर रहे हैं, जिसका खुलासा हाल ही में जैकी के जन्मदिन पर हुआ था।

rajeshswari

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर जैकी से अपनी खूबसूरत और क्यूट फोटोज शेयर करते हुए उनको बर्थडे विश किया था। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि ये जोड़ा इस साल फरवरी में शादी कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि दोनों 22 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, गोवा में होने वाली है। शादी की सभी जानकारियों को गुप्त रखा गया है, क्योंकि रकुल प्रीत और जैकी अपनी कॉन्फिडेंशियल को काफी महत्व देते हैं।

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे दोनों
साथ ही अपने शादी के समारोह को निजी रखना चाहते हैं। एक सूत्र के मुताबिक,’रकुल और जैकी 22 फरवरी को गोवा में शादी कर रहे हैं। वे असल में इसके बारे में किसी से कोई बात करना नहीं चाहते, क्योंकि वे इस मामले को सीक्रेट रखना चाहते हैं। उनकी शादी में परिवार वालों के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल होंगे’। इसके अलावा बताया जा रहा है कि रकुल और जैकी शादी की तैयारियों से पहले वेकेशन पर हैं।

इसे भी पढ़े   लखीमपुर में दलित बहनों को रेप के बाद पेड़ से लटकाया

शादी से पहले वेकेशन पर निकला कपल
जैकी फिलहाल अपनी बैचलर पार्टी के लिए बैंकॉक में हैं, जबकि रकुल थाईलैंड में अपने ब्रेक का आनंद ले रही हैं। वहीं, अगर दोनों के वर्कफ्रंट की बात करे तो जैकी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के साथ-साथ शाहिद कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। दूसरी ओर रकुल भी कमल हासन, अजय देवगन और अर्जुन कपूर के साथ कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। फिलहाल फैन दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *