सहरानपुर: एसएसपी ने 75 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर

सहरानपुर: एसएसपी ने 75 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर

सहरानपुर  (जनवार्ता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। उन्होंने जनपद के 21 थानों में तैनात कुल 75 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को ड्यूटी में लापरवाही और काम में ढिलाई बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है।

rajeshswari

यह कार्रवाई पुलिसकर्मियों की फील्ड ड्यूटी से हटाकर उन्हें पुलिस लाइन यानी रिजर्व में भेजने के रूप में की गई है। रिजर्व में इन कर्मियों को सामान्य ड्यूटी या प्रशिक्षण में लगाया जा सकता है। एसएसपी अभिनंदन सिंह का साफ संदेश है कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग में सख्त अनुशासन बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने फरवरी 2026 में सहारनपुर का पदभार संभाला था और उसके बाद से वे सक्रिय रूप से विभाग सुधारने और अपराध नियंत्रण पर जोर दे रहे हैं। इस ताजा कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

इसे भी पढ़े   छेड़खानी व प्राणघातक हमले के मामले में आरोपी को मिली अंतरिम जमानत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *