मुरैना में रेत माफिया का कहर: वन आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

मुरैना में रेत माफिया का कहर: वन आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

अवैध रेत परिवहन रोकने पहुंची 6 सदस्यीय वन टीम पर हमला, हत्या का केस दर्ज

मुरैना।मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए कि अवैध रेत परिवहन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर ही हमला बोल दिया। दिमनी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने का प्रयास कर रहे वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचल दिया। दर्दनाक घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

rajeshswari


घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे रानपुर गांव चौराहे के पास हुई। वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम को अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के परिवहन की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंचकर वाहन को रोकने का प्रयास कर रही थी, तभी चालक ने ट्रैक्टर तेजी से आरक्षक हरकेश गुर्जर की ओर मोड़ दिया और उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया।
हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल आरक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इस वारदात के पीछे अवैध रेत परिवहन से जुड़े संगठित गिरोह की भूमिका सामने आ रही है। मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   बरेली : एसटीएफ ने फर्जी आधार कार्ड सॉफ्टवेयर घोटाले के मास्टर माइंड को दबोचा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *