सोनभद्र : 30 से अधिक पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण
अपराध नियंत्रण को मजबूत करने का लक्ष्य
सोनभद् (जनवार्ता)। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद सोनभद्र जिले में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण कायम करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 30 से अधिक उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके नाम के सामने अंकित नए स्थानों पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने तथा अनुपालन रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया है।
प्रमुख स्थानांतरणों में राजेन्द्र प्रसाद यादव को थाना रॉबर्ट्सगंज से थाना घोरावल, काशीनाथ यादव को थाना रॉबर्ट्सगंज से थाना शाहगंज, भरत लाल यादव को चौकी नई बाजार से थाना करमा, ब्रह्मदीन यादव को चौकी काशीराम आवास से थाना करमा, वीरेन्द्र यादव को थाना चोपन से थाना ओबरा, राकेश प्रसाद को थाना चोपन से थाना दुद्धी, श्यामदेव यादव को थाना चोपन से थाना म्योरपुर, सदरूज्जमा सिद्दीकी को थाना पन्नूगंज से थाना चोपन, शिववंदन यादव को थाना पन्नूगंज से थाना रॉबर्ट्सगंज और दीनानाथ सिंह को थाना रायपुर से थाना चोपन भेजा गया है।
इसके अलावा सियाराम सिंह, बलिराम प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, उमेश यादव, जितेन्द्र कुमार यादव, मनोज सिंह, जयराम सिंह, जयप्रकाश यादव, दीनानाथ राम, अंजनी कुमार उपाध्याय, राजेश दूबे, रामलोचन, विनोद कुमार सिंह, रामगोविन्द यादव, शिवमोहन राय, मनोज कुमार सिंह, बृजराज यादव, बृज कुमार मिश्रा, मिट्टू प्रसाद राजभर, सुरेन्द्र यादव, तेजबहादुर सिंह, सुरेश चन्द्र यादव, शेषनारायण पाण्डेय, राजेश कुमार, श्रवण कुमार यादव, रमाकान्त पाल, मायाशंकर सिंह और राजेश कुमार सिंह यादव सहित कई अन्य उपनिरीक्षकों का भी विभिन्न थानों के बीच तबादला किया गया है।
इस फेरबदल में पुलिस लाइन, स्वाट टीम, पीआरवी, यातायात कार्यालय तथा विभिन्न चौकियों पर तैनात मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को भी आवश्यकता अनुसार नए पदों पर भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि यह रूटेशन और रणनीतिक स्थानांतरण जिले में अपराध दर को कम करने, टीमों में नई ऊर्जा लाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा। संबंधित पुलिसकर्मी तत्काल नए स्थानों पर पहुंचकर ड्यूटी संभाल रहे हैं।

