28 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे सपा नेता,अखिलेश यादव की बढ़ेगी टेंशन

28 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे सपा नेता,अखिलेश यादव की बढ़ेगी टेंशन

लखनऊ। 28 महीने बाद आजम खान के सीतापुर जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। माना जा रहा है कि शनिवार तक आजम खान जेल से बाहर आ सकते हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्गज नेता को जमानत मिलते ही यूपी की सिसायत तेज हो गई है। माना जा रहा है कि रामपुर के विधायक के लिए सीतापुर जेल का दरवाजा खुलते ही सूबे की राजनीति में नए मोड़ आ सकते हैं।

rajeshswari

10 बार के विधायक और लोकसभा-राज्यसभा के सांसद रह चुके आजम खान ऐसे समय पर जेल से बाहर आ रहे हैं,जब उनके करीबी पार्टी और खासकर अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आजम के बाहर आते ही कुछ दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम दिख सकते हैं। अटकलें है कि सपा के दूसरे बागी शिवपाल यादव के साथ मिलकर आजम खान नया मोर्चा बना सकते हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आजम खान की बगावत से अखिलेश यादव की परेशानी बढ़ सकती है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मुस्लिम वोट पाने वाली सपा को इन्हें जोड़े रखने में चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़े   फिर भड़की हिंसा,गोलीबारी में 9 लोगों की मौत,कई घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *