सपा नेता की संदिग्ध हालत में मौत

सपा नेता की संदिग्ध हालत में मौत

वाराणसी के पांडेयपुर निवासी सपा नेता और लायंस सोसायटी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष लल्लू यादव के पुत्र राज (22 वर्ष) की बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। जिसमें फांसी से मौत होने की बात कही जा रही है। लेकिन मृतक राज के पिता लल्लू के अनुसार राज कि जहां फांसी लगाने की बात बताई जा रही है वहां पंखा ही नहीं है।
साथ ही आसपास के सीसी फुटेज को खंगाला गया तो मामला हत्या की तरफ इशारा करने लगा। सीसी फुटेज में  एक कमरे में राज के जाने के बाद एक लड़की सहित तीन लड़के कमरे में जा रहे हैं और कुछ देर बाद राज अचेता अवस्था में मिलता है।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने राज को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह मृतक राज के पिता लल्लू यादव ने लालपुर पांडेपुर पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच करने की गुजारिश की है। जिसमें लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने सीसी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   चलते हुए ट्रक पर चढ़ा अजगर और फिर कूद गया बाइक पर,हलक में अटकी रही ड्राइवर की जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *