सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ किसानों का जोरदार प्रदर्शन बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 44 उड़ानें रद्द

सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ किसानों का जोरदार प्रदर्शन बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 44 उड़ानें रद्द

तमिलनाडु। तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ किसानों और कन्नड़ संगठनों का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों ने कर्नाटक बंद का आह्वान किया है।

rajeshswari

सड़क पर लेटकर कन्नड़ समर्थक संगठनों ने किया प्रदर्शन
कर्नाटक बेंगलुरु में कावेरी जल मुद्दे को लेकर कन्नड़ समर्थक संगठनों ने अनोखे तरह से विरोध प्रदर्शन किया।

त्रिची में किसान संघ ने कावेरी जल में खड़े होकर किया प्रदर्शन
कावेरी नदी का जल छोड़े जाने के मुद्दे पर तमिलनाडु के त्रिची में किसान संघ ने कावेरी जल में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। किसान तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास प्रदर्शन
केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से पुलिस ने कावेरी जल मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे कन्नड़ समर्थक संगठनों के सदस्यों को हिरासत में लिया।

200 अफसरों की तैनाती
मल्लिकार्जुन बलदांडी, एसपी, बेंगलुरु ग्रामीण ने कहा कि हमने इस संबंध में सभी उचित व्यवस्थाएं की हैं, विशेष रूप से अत्तिबेले बॉर्डर पर क्योंकि यह बेंगलुरु शहर में वाहनों के प्रवेश का बिंदु है। हमने लगभग 200 अफसरों को तैनात किया है। पहले भी दो संगठन इस मुद्दे पर आकर विरोध कर चुके हैं। हमने एहतियातन लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

कावेरी नदी में खड़े होकर प्रदर्शन
कर्नाटक में कन्नड़ समर्थक संगठनों ने मांड्या के पास कावेरी जल में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। कावेरी जल विवाद को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

कावेरी जल मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन
बेंगलुरु पुलिस ने कावेरी जल मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे कन्नड़ समर्थक संगठनों के सदस्यों को हिरासत में लिया।

इसे भी पढ़े   Budhwar Puja: बुधवार के दिन गणेश जी को चढ़ाएं ये खास भोग

कन्नड़ समर्थक पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु पुलिस ने अत्तिबेले के पास कावेरी जल मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कन्नड़ समर्थक संगठनों के सदस्यों को हिरासत में लिया।

बंद के दौरान परिवहन सेवा ठप
बेंगलुरु में कन्नड़ समर्थक संगठनों ने कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक बंद का आह्वान किया। बीएमटीसी और केएसआरटीसी बस टर्मिनल से बसे नहीं चली रही है। परिवहन सेवा भी ठप है।

कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों का कर्नाटक बंद
कावेरी जल विवाद को लेकर किसानों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कर्नाटक में किसानों ने सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों ने कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। इस दौरान सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। किसान सुबह से सड़कों पर उतर आए हैं और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *