नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने दादा की लाइसेंसी बंदूक से खुद को उड़ाया

नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने दादा की लाइसेंसी बंदूक से खुद को उड़ाया

जौनपुर। नीट की तैयारी कर रहे एक प्रतिभावान छात्र ने अपने दादा की लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा खुद को गोली से उड़ाये जाने की खबर से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। अभी तक घटना के रहस्य से पर्दा नही उठ पायी है । दिलदहला देने वाली यह वारदात नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के रासमण्डल मोहल्ले में हुई है।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के रासमण्डल मोहल्ले के निवासी सत्येद्र यादव का पुत्र शिवांश यादव 19 वर्ष इसी वर्ष इंटर पास करने के बाद घर पर रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मदद के लिए वह ऑन लाइन कोचिंग भी कर रहा था। आज दोपहर करीब 12 बजे उसने अपने घर में दादा की लाइसेंसी बन्दूक की नली को मुँह में डालकर पैर से ट्रिगर दबा दिया जिसके कारण उसकी खोपड़ी उड़ गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में गए तो वह लहुलुहान हालत में मिला, बेटे की हालत देखकर माँ बेहोस हो गई। यह मनहूस खबर मिलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़े   अयोध्या : शबरी रेस्टोरेंट में स्थापित हुई भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति, भक्तों में उमंग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *