बस की चपेट से स्कूटी सवार छात्रा की मौत

बस की चपेट से स्कूटी सवार छात्रा की मौत

जौनपुर शाहगंज में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा स्कूल से स्कूटी पर बैठकर घर वापस लौट रही थी। उसे स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक अक्खीपुर गांव के धर्मेंद्र यादव की बेटी प्रियंका यादव खुटहन रोड स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ती थी। सोमवार को छुट्टी के बाद वो स्कूटी के जरिए घर वापस लौट रही थी। स्कूटी पर उसकी चचेरी बहन साक्षी भी बैठी थी। बताते हैं कि उसकी स्कूटी अंबेडकर मूर्ति के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई आनन फानन में स्थानीय लोगों ने छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा छुट्टी के बाद घर लौट रही थी और तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही में जुटी है।

इसे भी पढ़े   हाथ में सिगरेट और माफिया वाली चाल…गरीब आदमी पर सरेआम पेशाब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *