मथुरा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
मथुरा (जनवार्ता)। महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में सोमवार रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी ने दूध में जहर मिलाकर पी लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का खुलासा मंगलवार सुबह तब हुआ, जब काफी देर तक परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं निकला। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोलकर जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।

