नमकीन खिलाने के बहाने ले गया,रेप के बाद हत्या कर शव को यमुना में फेंका,गिरफ्तार

नमकीन खिलाने के बहाने ले गया,रेप के बाद हत्या कर शव को यमुना में फेंका,गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर देहात में एक हफ्ते पहले गायब हुई 8 साल की मासूम बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बच्ची का अपहरण कर रेप के बाद हत्या कर दी गई थी,जिसके बाद आरोपी ने उसे शव को यमुना नदी में फेंक दिया था। 26 दिसंबर को बच्ची का शव यमुना में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने इस आरोप में पड़ोसी चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नमकीन खिलाने के बहाने बच्ची को साथ ले गया और फिर उसके साथ रेप किया।

rajeshswari

दिल दहला देने वाली ये घटना कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गांव की है। पुलिस के मुताबिक बच्ची के पड़ोस में रहने वाले चंद्रशेखर ने नमकीन खिलाने का लालच देकर बच्ची का अपहरण किया और फिर एक सुनसान इलाके उसे ले गया और रेप की घिनौनी वारदात का अंजाम दिया। बच्ची कहीं अपने परिजनों को इस बारे में बता न दे, इस डर से उसे मासूम को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव को कानपुर देहात से होकर गुजरने वाली यमुना नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस एक हफ्ते से बच्ची की तलाश में जुटी थी। इस मामले की जांच के लिए कई टीमों को भी गठन किया गया था लेकिन पुलिस के हाथ खाली ही थे। इस बीच जालौन पुलिस ने यमुना नदी में एक बच्ची का शव मिलने की सूचना दी। जिसके बाद कानपुर पुलिस और बच्ची के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उसकी पहचान कर ली। पुलिस ने इस आरोप में पड़ोसी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़े   वन नेशन वन पुलिस यूनिफॉर्म,कलम वाला नक्सलवाद और बंदूक वाला नक्‍सलवाद,क्‍या बोले पीएम मोदी

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सुनीति ने कहा कि आरोपी चंद्रशेखर ने बच्ची को बहला-फुसला कर अपहरण किया और रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोप ने शव को यमुना में फेंक दिया। बच्ची का घर जिस गांव में है वो गांव इस जिले का आखिरी गांव है। उसके बाद जंगल शुरू हो जाता है। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए हवा में ड्रोन के माध्यम से भी छानबीन की थी लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *