7 साल के बच्चे से कुकर्म:टॉफी का लालच देकर मासूम को जंगल ले गया आरोपी

7 साल के बच्चे से कुकर्म:टॉफी का लालच देकर मासूम को जंगल ले गया आरोपी

कौशांबी। कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में एक गांव में बच्चे के साथ कुकर्म की घटना सामने आई है। वारदात का आरोपी मौके से फरार हो गया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मासूम बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

rajeshswari

थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार का 7 वर्षीय बेटा गांव के बच्चों के साथ भैंस चराने खेत की तरफ गया था। खेत में उसे गांव का युवक मिथलेश उर्फ सुग्गा पुत्र अरविन्द कुमार मिला। उसने मासूम को टॉफी का लालच दिया और उसे जंगल की तरफ ले गया। आरोप है कि मिथलेश उर्फ सुग्गा ने मासूम बच्चे से कुकर्म किया।

कपड़ों में खून देखकर हुई जानकारी
बच्चा घर पहुंचा तो कपड़ों पर खून के निशान देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बच्चे से मामले की जानकारी लेकर परिजन थाना पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

गिरफ्तारी को पुलिस दे रही दबिश
केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां उसका इलाज किया जा रहा है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि थाना पुलिस के संज्ञान में प्रकरण आने पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कराई गई है। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़े   अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, दो वाहन जब्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *