जमशेदपुर में एक घर से मिला महिला पुलिसकर्मी समेत उसकी मां-बहन का शव

जमशेदपुर में एक घर से मिला महिला पुलिसकर्मी समेत उसकी मां-बहन का शव

झारखंड। झारखंड के जमशेदपुर एक बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी सामने आ रही है। शुक्रवार की सुबह जमशेदपुर पुलिस लाइन में एक महिला पुलिसकर्मी, उसकी मां और बेटी के शव उनके घर से मिले। पहले द्श्य में मामले को ट्रिपल मर्डर बताया जा रहा है,हालांकि इसे लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल आसपास और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। जमशेदपुर की एसएसपी प्रभात कुमारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था। जब उसे खोला गया तो देखा गया कि अंदर तीनों के मृत शरीर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rajeshswari

एसएसपी ने बताया,”पुलिस लाइन परिसर के स्टाफ क्वार्टर में 3 लोग मृत पाए गए। शुरुआती जांच में पाया गया कि फ्लैट में एक लेडी कांस्टेबल अपनी मां और बेटी के साथ रहती थी। पिछले 2 दिनों से किसी ने उन्हें नहीं देखा था।”

फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर है और तिहरे हत्याकांड की जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   काशी तो बाबा की नगरी, यहां आना सौभाग्य की बात : एस जयशंकर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *