बिजली पोल में टकराया वाहन,बालक की मौत

बिजली पोल में टकराया वाहन,बालक की मौत

वाराणसी। चोलापुर के जगदीशपुर में शुक्रवार भोर में बिजली पोल से वाहन टकरा गया, हादसे में डेरवा निवासी कमलेश यादव के आठ साल के बालक गौरव यादव की मौत हो गयी। जबकि गांव का ही 18 साल का गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari

डेरवा के राजेंद्र यादव के पुत्र जितेंद्र की बारात गुरुवार रात सिंधोरा के जाठी में गई थी। शुक्रवार भोर में गांव के बाराती वाहन से लौट रहे थे। भोर में बारातियों से भरा वाहन बिजली पोल से टकरा गया। तेज टक्कर लगते ही अंदर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने सभी को निकाला। वाहन में बैठे गौरव की मौत हो गई, जबकि गोलू घायल हो गया।

इसे भी पढ़े   हरियाणा के नए DGP बने शत्रुजीत कपूर,CM खट्टर के पसंदीदा अफसर को मिली तैनाती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *