हवालात में चोर ने की आत्महत्या,पुलिस बोली- कंबल से लगाया फंदा,भड़के DIG ने दो को किया सस्पेंड

हवालात में चोर ने की आत्महत्या,पुलिस बोली- कंबल से लगाया फंदा,भड़के DIG ने दो को किया सस्पेंड

जम्मू। जम्मू जिले के गांधी नगर पुलिस थाने की हवालात में एक आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को देखते हुए दो पुलिस के जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी को जिला पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। डीआईजी जेकेएस रेंज डॉ सुनील गुप्ता ने शुक्रवार को गांधी नगर थाने का दौरा किया। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने कई तरह के आरोप लगाए हैं। हवालात में आत्महत्या के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए गए हैं। मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

rajeshswari

दरअसल चोरी के आरोप में गांधी नगर पुलिस थाने के लॉकअप में बंद एक आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी साहिल सैनी पुत्र रमेश कुमार निवासी नगरी कठुआ को गांधी नगर थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 20 के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पुलिस ने उसे चार दिनों की रिमांड पर लिया था। लेकिन उसने थाने में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हवालात में पड़े कंबल से खुद को फंदा लगाया था। उसके बाद शव को अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। डाक्टरों के बोर्ड ने उसका पोस्टमॉर्टम किया। उसके बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया था। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए डीआईजी डॉ सुनील गुप्ता शुक्रवार को गांधी नगर थाने में पहुंचे।

थाने के कर्मचारियों से बात की गई और पूरे मामले के बारे में पता किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी को भी लाइन में अटैच कर दिया गया है। दरअसल उक्त चोर कई चोरियों के मामले में शामिल था। उसके खिलाफ जिला कठुआ में भी चोरियों के मामले दर्ज थे। वह कुछ समय पहले ही करीब डेढ़ साल की जेल काट कर वापस आया था।

इसे भी पढ़े   सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव ,अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा भीड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *