मंदिर में पिस्टल-चाकू लेकर घुसा युवक:महामंडलेश्वर बोले-समीर बनकर मंदिर में आया आस मोहम्मद

मंदिर में पिस्टल-चाकू लेकर घुसा युवक:महामंडलेश्वर बोले-समीर बनकर मंदिर में आया आस मोहम्मद

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मंदिर में घुसे एक संदिग्ध युवक को विदेशी पिस्टल और चाकू सहित पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मंदिर में जाने का मकसद पूछ रही है। मंदिर में हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज रुके हुए थे।

rajeshswari

उन्होंने कहा कि ये मुस्लिम व्यक्ति है। हिंदू बनकर मंदिर में घुसकर उनकी हत्या करना चाहता था। फिलहाल,पुलिस फोर्स मौके पर है। मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महामंडलेश्वर प्रबोधानंद मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले हैं। ज्यादातर हरिद्वार आश्रम में रहते हैं। इस मंदिर के सेवादारों के बुलावे पर वे गाजियाबाद आए थे।

शिष्य बनने के बहाने घुसा था संदिग्ध
गाजियाबाद में मसूरी थाना क्षेत्र के गांव इकला इनायतपुर में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर है। मंदिर के सेवादारों ने बताया कि रविवार शाम एक व्यक्ति मंदिर में आया। उसने कहा कि वो महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि महाराज का शिष्य बनना चाहता है। यह कहकर वो रात में मंदिर में ही रुक गया। सोमवार सुबह युवक पर कुछ शक हुआ। इसके बाद युवक के सामान की चेकिंग की गई तो बैग से एक पिस्टल, ग्लाइंडर, चाकू जैसे हथियार बरामद हुए। पूछताछ में इस शख्स ने अपना नाम समीर बताया, लेकिन आईडी प्रूफ से आस मोहम्मद लिखा था। सूचना पर पुलिस मंदिर में पहुंची और इस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

SP बोले- मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई, संदिग्ध से पूछताछ जारी
गाजियाबाद के SP देहात डॉक्टर ईरज राजा ने बताया, ‘एक व्यक्ति को संदिग्ध सामान और विदेशी पिस्टल के साथ मंदिर के सेवादारों ने पकड़ा है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंची। ये व्यक्ति पहले भी यहां आ चुका है और आश्रम में रहा था। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसका यहां आने का मकसद क्या था। इस मंदिर में जो भी श्रद्धालु आ रहे हैं, उनकी चेकिंग और जांच-पड़ताल के बाद ही एंट्री दी जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स बढ़ा दी गई है। जो लड़का पकड़ा गया है, उसका नाम समीर सामने आया है और वो दादरी का रहने वाला है। वह हिंदू है या मुस्लिम इसकी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   बोलेरो की चपेट से बालक की मौत

महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय जिहादी योजना के तहत आस मोहम्मद नामक व्यक्ति मेरी हत्या करने के इरादे से विदेशी पिस्टल-चाकू लेकर आया था। वो साधु-महात्मा वाली लुंगी बांधकर आया और अपना नाम समीर बताया। उसने सबके सामने कुबूल किया है कि मैं किसी सलीम नामक व्यक्ति से एक लाख रुपए लेकर आया हूं और कई दिन से महाराज की रेकी कर रहा हूं। पुलिस उसको पकड़कर ले गई है।”

महामंडलेश्वर ने कहा, “इस मामले के बाद पुलिस अधिकारी आए हैं। वे मेरी और मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन देकर गए हैं। मुझे पिछले डेढ़-दो साल से लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमकियां मिल रही हैं। हरिद्वार धर्म संसद के बाद से मुझे सिर कलम करने तक की धमकियां मिलीं। रास्ते में मेरी गाड़ी पर इससे पहले हमला भी हो चुका है, लेकिन मैं बच गया।”

यति नरसिंहानंद गिरि बोले- जिहादियों का हौसला बढ़ा
शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने आज इकला गांव में हथियार सहित पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘संदिगध व्यक्ति से पेपर कटर मिला है। इसी पेपर कटर से पिछले साल शिव शक्ति धाम डासना में स्वामी नरेशानंद की हत्या का प्रयास हुआ था। जिहादियों का हौसला इतना बढ़ चुका है कि वो अब कहीं भी हमला करने को तैयार हैं। आज सम्पूर्ण हिंदू समाज को इस विषय में सोचना ही पड़ेगा, वरना इस्लाम के जिहादी एक-एक करके सभी हिंदुओं का ऐसे ही कत्ल कर देंगे।’

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *