साडी के कारखाने से हजारों की चोरी

साडी के कारखाने से हजारों की चोरी

लोहता। लोहता थाना क्षेत्र के सबुआ पोखरा के पास एक साड़ी की कारखाने से चोरों ने रोशनदान के सहारे बीती रात पावरलूम मशीन से साडी चुराकर रफू चक्कर हो गये। बताया जाता है लोहता मीना बाजार बड़ी मस्जिद के निवासी कमरूदीन का एक मकान सबुआ पोखरा के पास है उस मकान में साडी बिनने वाला तीन पावरलूम मशीन लगाये थे रोज के भांति कारखाना गुरुवार को सायंकाल बन्द करके अपने घर चले गये शुक्रवार सुबह कारखाने गये गेट खोले अन्दर जाकर देखकर आश्चर्यचकित हो गये और सारा सामान बिखरा हुआ था तीनो पावरलूम मशीन से 20 साडी गायब थी भुक्तभोगी ने तुरन्त जाकर थाने पर चोरी की तहरीर दिये भुक्तभोगी के अनुसार चोरी लगभग 18 हजार रुपया की है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   प्राचीन काली माता मंदिर में चोरों ने आरती पात्र और दानपात्र सहित कीमती सामान चुराए
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *